जौनपुर: जालसाजी के मामले में पूर्व सांसद हरिवंश सिंह, विधायक रमेश सिंह समेत 3 को कोर्ट में तलब होने का आदेश
सिविल जज सीनियर डिवीजन / एम पी एमएलए कोर्ट अनुज कुमार जौहर ने अपना दल के पूर्व सांसद हरिवंश सिंह, विधायक रमेश सिंह व दुर्गेश सिंह के खिलाफ जालसाजी का आरोप प्रथम दृश्टया मामला पाते हुए तलब किया है। यह कार्रवाई सिविल कोर्ट के वादी अधिवक्ता विनय कुमार सिंह व अन्य गवाहों के बयान पर हुई है। कोर्ट ने 7 दिसंबर 2024 तिथि नियत की है