मुगलसराय: डीडीयू रेलवे कॉलोनी में लाखों की चोरी, ट्रेन मैनेजर के सरकारी क्वार्टर से जेवर, नकदी और लैपटॉप पार
डीडीयू रेलवे कॉलोनी में ट्रेन मैनेजर के सरकारी क्वार्टर से करीब 6–7 लाख रुपये के जेवर, 1.25 लाख रुपये नकद, गुल्लक में रखे 25 हजार रुपये और एक डेल लैपटॉप चोरी हो गया। रविवार सुबह 09 बजे को सूचना पर पहुंची मुगलसराय पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वही इस चोरी की घटना के बाद रेलवे कॉलोनी में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।