गरौठा: गुरसरांय थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, चार आरोपियों पर केस दर्ज
झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र के खेरो गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों और एक महिला के साथ मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित नरेश कुशवाहा की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में दो भाइयों के घायल होने की बात सामने आई है।