अजीतमल: फूलन देवी की जयंती जुलूस में विवाद के बाद असेवा गांव में पुलिस का पहरा, दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच जारी
थाना क्षेत्र के असेवा गांव में पूर्व सांसद फूलन देवी निषाद की जयंती पर निकाले गए जुलूस के दौरान हुए विवाद के बाद गुरुवार को भी पुलिस बल तैनात रहा। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। वहीं, दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। बुधवार को जयंती के अवसर पर गांव में जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान दो पक्षों के