पीपलखूंट: पीपलखूंट के महादेव मंदिर परिसर में आगामी पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई
आगामी पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर पीपलखूंट के महादेव मंदिर परिसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने चुनावी रणनीति पर मंथन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।