प्रतापगढ़: देवल्दी में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स बरामद, आरोपी किया गया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के ग्राम देवल्दी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 128.02 ग्राम एमडी ड्रग्स तथा 90.01 ग्राम एमडी में मिलाने का सहायक पाउडर बरामद किया गया। एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि देवल्दी गांव स्थित एक फार्म हाउ