फिरोज़ाबाद: बरगदपुर इलाके में शादी की चुगली के शक में पड़ोसी ने एक परिवार के आधा दर्जन लोगों के साथ की मारपीट
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के गांव बरगदपुर इलाके सें मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में चुन्नी लाल नामक पक्ष की तरफ सें 4 महिलाये समेत आधा दर्जन लोग चोटिल हुये है। घटना के पीछे शादी की चुगली के शक को लेकर बताई जा रही है। मोके पर पहुंची पुलिस नें पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।