फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस की अंधाधुंध कार्यवाहियों में अलग-अलग 5 वारंटी अभियुक्त किए गए गिरफ्तार
थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाहियां जारी हैं। इसी क्रम में थाना दक्षिण पुलिस ने अलग अलग पांच वारंटी अभियुक्त रविवार तड़के पांच बजे करीबन गिरफ्तार कर लिये। जिनके नाम टिंकू पुत्र भूरी सिंह निवासी हिमायूंपुर नाले की पुलिया, राजीव गुप्ता पुत्र रघुवर दयाल गुप्ता निवासी मौहल्ला कटरा पठानान व तीन अन्य हैं।