फिरोज़ाबाद: एसएसपी सौरभ दीक्षित के नेतृत्व में फिरोजाबाद पुलिस ने 5 घंटे में 71 वारंटी और वांछितों को किया गिरफ्तार
अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद पुलिस ने बीती रात जबरदस्त एक्शन लिया। शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह 5 बजे तक चले विशेष अभियान में पुलिस ने 70 NBW वारंटी और 1 एसआर वांछित समेत कुल 71 अपराधियों को दबोच लिया। जनपद के सभी 20 थानों की टीमों ने मिलकर यह कार्रवाई की।