अमृत देवासी ह#त्याकांड में निष्पक्ष जांच की मांग, तीसरे दिन भी धरना जारी : जालोर के मेरेवाड़ा निवासी अमृत देवासी ह#त्याकांड में निष्पक्ष जांच और शेष आरोपियों की गि#रफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। पीड़ित की माता रती देवी ने जिला कलेक्टर के माध्यम से गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उच्चस्तरीय जांच, सभी आरोपियों की गि#रफ्तारी, मोबाइल की फॉरेंसिक रिपोर्ट को जांच में शामिल करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Jalor, Jalor | Jul 29, 2026