जालोर में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली : जालोर पुलिस लाइन में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला बीट प्रणाली एवं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की एसओपी की जानकारी दी गई। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने शहर में जागरूकता रैली निकालकर महिला सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान एडीएसपी महिला सेल कैलाश बिश्नोई, डीवाईएसपी गौतम जैन, सीआई डिम्पल कुंवर एवं सीआई सरिता सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Jul 29, 2026