पलासी: पलासी में प्रशासन का बड़ा एक्शन, अवैध अस्पताल पर चला सीलिंग अभियान
Palasi, Araria | Apr 28, 2026 अररिया के पलासी में प्रशासन ने नित्या नर्सिंग होम पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया। जांच में लाइसेंस और दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली। डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम शामिल रही।