शिवपुरी नगर: मनियर में दबंगों ने आदिवासी युवक को मजदूरी की जगह लाठियां दीं, जान से मारने की धमकी भी दी
शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मनियर निवासी एक आदिवासी महिला ने आज गुरुवार की दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर अपने बेटे के साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि मजदूरी के पैसे मांगने पर गाँव के ही कुछ दबंगों ने उसके बेटे को बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।