बौंसी: बौंसी-भागलपुर नेशनल हाइवे पर धान लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक व खलासी बाल-बाल बचे
Bausi, Banka | Jan 23, 2026 बौंसी-भागलपुर नेशनल हाइवे स्थित पाठक टोला समीप शुक्रवार करीब 6.30 बजे हाइवा से बचने के दौरान अनियंंत्रित होकर एक धान लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ट्रक चालक मनीष कुमार व खलासी नीतीश कुमार बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बौंसी पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल करने के बाद ट्रक को सड़क किनारे से हटाया गया।