शाजापुर: गर्भवती महिला की साबरमती ट्रेन में हुई डिलीवरी, 108 एम्बुलेंस स्टाफ ने शाजापुर जिला अस्पताल में कराया भर्ती
बुधवार को जिला अस्पताल में 108 एंबुलेंस स्टाफ द्वारा एक प्रसूता और नवजात शिशु को भर्ती कराया गया। 108 एम्बुलेंस पायलट मनोज कुशवाह ने बताया कि गर्भवती महिला रोशनी पति उमेश कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी भांडेर जिला दतिया साबरमती ट्रेन में सवार होकर गुजरात जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन में उसे डिलीवरी हुई। जानकारी मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।