शाजापुर: शाजापुर के गायत्री शक्तिपीठ पर सर्वपितृ अमावस्या पर किया गया सामुहिक तर्पण, हवन पूजन
शाजापुर में स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ पर सर्व पितृ अमावस्या के मौके पर बुधवार को निःशुल्क श्राद्ध-तर्पण किया गया। गायत्री शक्तिपीठ पर विधि विधान से तर्पण कार्यक्रम और हवन पूजन किया गया। जिसमें नगर एवम आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने भाग लिया। सभी ने देवताओं,ऋषियों, दिव्य मनुष्यों, यम देवता, ज्ञात-अज्ञात पितरो, भीष्म तर्पण किया।