रामगंजमण्डी: द्वारका कॉलोनी में शादी समारोह में चाकूबाजी कर फरार हुए 2 आरोपियों को रामगंजमंडी पुलिस ने अलग-अलग स्थान से किया गिरफ्तार
रामगंजमंडी पुलिस ने शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पुलिस मुख्यालय से जारी किए गए प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सूजीत शंकर ने बताया कि द्वारका कॉलोनी में 28 मार्च की रात को हुई चाकूबाजी के मामले में पवन उर्फ बाला स्टार और कालू उर्फ त्रिलोक को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया है।