#पशु_मुक्त_हाईवे_अभियान..
भरतपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-21 को आवारा पशुओं से मुक्त कराकर यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए महुआ-भरतपुर एक्सप्रेसवे लिमिटेड का विशेष अभियान तेजी से चल रहा है। जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशों की अनुपालना में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत परियोजना प्रमुख महेन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में टीम दिन-रात हाइवे पर गश्त कर रही है। अब तक बड़ी संख्या में सड़कों पर घूमते आवारा गौवंश को सुरक्षित रूप से पकड़कर गढ़ी सांवलदास गौशाला भिजवाया जा चुका है। हाइवे पर हादसों की रोकथाम और वाहन चालकों की सुगम आवाजाही के लिए चलाए जा रहे इस राहत अभियान में वरिष्ठ प्लाजा प्रबंधक दीपक कुलश्रेष्ठ, घटना प्रबंधक विशाल सिंह और सेफ्टी कॉर्डिनेटर मोहम्मद आरिश सहित पूरी एक्सप्रेसवे टीम सक्रियता से जुटी हुई है।