रामगढ़ चौक: झिनौरा गांव में विद्युत तार की चपेट में आने से किसान की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
झिनौरा गांव स्थित बहियार में शुक्रवार 11 बजे विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक किसान की मौत हो गई। जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक जयराम यादव है।थानाध्यक्ष ने बताया कि झिनौरा के ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति करेंट की चपेट में आ गया है।और उसकी मौत हो गई है। जहां पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेजा।