गंगरार: पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी का जन्मदिन जनसेवा के रूप में मनाया गया
गंगरार। पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव राजेंद्र सिंह विधूड़ी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से जनसेवा के रूप में मनाया। अंजुमन मदरसा फैजुल रसूल के बच्चों को फल वितरित किए गए। शहरे खामोशा चांदपोल गंगरार में पौधारोपण किया गया। दोपहर में चांदपोल राशमी रोड पर राहगीरों को कैरी का पानी पिलाया।