डुमरांव: डुमरांव नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति का गठन, तीन पदों पर चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, धारा 163 लागू
Dumraon, Buxar | May 29, 2026 डुमरांव नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे हुए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। समिति के तीन पदों के लिए कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनके बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम के बीच पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष ढंग से पूरी कराई गई।