खगड़िया: राजेन्द्र चौक पर कार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, उसे हायर सेंटर रेफर किया गया
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के राजेन्द्र चौक रविवार 12:00 बजे अज्ञात कार की ठोकर से दवा लाने जा रहे युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल युवक की पहचान गंगोर थाना क्षेत्र के भदास गांव निवासी लालो ठाकुर के पुत्र संजीत कुमार के रुप में किया गया। घायल युवक नेे बताया कि राजेन्द्र चौक स्थित मेडिकल दुकान में दवा लाने के लिए जा रहे थे।