खगड़िया: बखड़ी बस स्टैंड के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल ने भागलपुर रेफर किया
नगर परिषद क्षेत्र के बखड़ी बस स्टेंड के पास रविवार 11:00 बजे अज्ञात ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल की पहचान शहर के रेलवे कॉलनी के भूषण साह के पुत्र विकास कुमार के रुप में किया गया। घायल के परिजन ने बताया कि युवक बाइक से घर जा रहा था। वहीं बखड़ी बस स्टेंड के पास पीछे से आर ही तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दिया।