खगड़िया: चैधा में ट्रैक्टर पलटने से तीन महिलाओं की मौत, चार घायल, मृतकों में दो बंदेहरा की और एक भागलपुर जिले की
एनएच 31 चैधा में रविवार के अहले सुबह एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से तीन महिलाओं की दबकर मौत हो गई। वहीं दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक की पहचान पसराहा थाना क्षेत्र के बंदेहरा गांव के बालो यादव की पत्नी शोभा देवी, बजरंग यादव की पत्नी रीना देवी व भागलपुर जिले के लत्तीपुर के महेन्द्र यादव की पत्नी श्रद्धा देवी के रूप में की गई है।