केशकाल: केशकाल घाटी में यात्री बस चालक की लापरवाही, यात्रियों की जान जोखिम में डालकर कर रहा ओवरटेक, वीडियो आया सामने
केशकाल घाटी में बस चालक की लापरवाही का वीडियो कार में लगे कैमरे में कैद हुआ है।जिसका वीडियो शनिवार कोसामने आया है।यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है।वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह बस चालक द्वारा यात्रियों की जान को जोखिम मे डाल कर ओवर टेक कर रहा है।गनीमत है कि बड़ी दुर्घटना टल गई,वहीं कार चालक भी बाल बाल बच गए।