केशकाल: NH-30 आवराभाटा के पास ट्रक और टिप्पर में हुई भिड़ंत, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे
केशकाल क्षेत्र के NH - 30 आवराभाटा के पास बुधवार की रात ट्रक और टिप्पर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई । दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों वाहन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । गनीमत रही कि इस हादसे में दोनों के चालक और परिचालक को कोई गम्भीर चोट नहीं आईं। बस मामूली चोट आई है। एक बड़ा हादसा टल गया ।