हज़ारीबाग: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सांसद सेवाकार्यालय बंद, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के बंदी को मनीष जायसवाल का समर्थन
फेडरेशन ऑफ हजारीबाग चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आह्वान पर, पहलगाम में हिंदू सैलानियों की इस्लामिक आतंकियों द्वारा हुई निर्मम हत्या के विरोध में शनिवार को दस बजे से लेकर पुरा दिन बाजार पूर्णत: बंद रहा। इस बंदी का समर्थन हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने भी किया और अपने झंडा चौक के समीप स्थित सांसद सेवा कार्यालय को बंद रखा