हज़ारीबाग: दूधमटिया-तेलियाबाट के समीप बस और पिकअप की टक्कर से चार लोग घायल
हजारीबाग जिला के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के एनएच-522 दूधमटिया-तेलियाबाट के समीप शनिवार दोपहर 12 बजे पम्मी यात्री बस (जेएच 02 बीएन 9045) और पिकअप (जेएच 02 बीएल 1799) के बीच आमने-सामने से जोरदार टक्कर हुई। जानकारी के मुताबिक टाटीझरिया से हजारीबाग की दिशा में जा रहे पम्मी यात्री बस और सामने की दिशा से आ रहे पिकअप का दूधमटिया-तेलियाबाट के पास आमने-सामने में भिडंत