बलिया: सागरपाली गांव के ग्रामीण आवासीय पट्टे की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे
Ballia, Ballia | Jul 7, 2026 सागरपाली गांव के ग्रामीण मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे।उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर भूमिहीन दलित परिवारों को आवासीय पट्टा आवंटित करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि वे अनुसूचित जाति वर्ग से हैं और गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन कर रहे भूमिहीन परिवार हैं। देश की आजादी के 79 वर्ष बाद भी उन्हें आवासीय पट्टा नहीं मिला है।