चास: बोकारो हवाई अड्डा परिसर में झाड़ियों में लगी आग, मचा हड़कंप
Chas, Bokaro | Jun 18, 2026 बोकारो जिले के बोकारो हवाई अड्डा परिसर की झाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।बुधवार गुरुवार मध्य रात्रि साढ़े बारह बजे बताया गया कि आग की लपटें और धुआं दूर से दिखाई देने पर क्षेत्र में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा।स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।