लोहरदगा: लोहरदगा में अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस ने मैना बगीचा से शव लेकर पहचान कराने की अपील की
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के मैना बगीचा में सोमवार सुबह एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे मॉर्निंग गश्ती पर निकले सदर थाना के एसआई कुलदीप केरकेट्टा, चालक सोनू एवं पुलिस बल ने मैना बगीचा क्षेत्र से शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, ले