कोरांव: भगेसर में कोरांव विधायक राजमणि कोल ने डिप्टी जेलर संदीप मिश्र को किया सम्मानित
कोरांव विकासखंड के भगेसर ग्राम पंचायत निवासी इंद्रदेव मिश्रा के बेटे संदीप मिश्रा को डिप्टी जेलर बनने पर सम्मानित किया गया। रविवार को आयोजित इस सम्मान समारोह में विधायक राजमणि कोल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक राजमणि कोल ने पीसीएस परीक्षा पास कर डिप्टी जेलर बने संदीप मिश्रा को माला पहनाकर और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।