बदायूं: बदायूं के गौतमपुरी मोहल्ले में बुलट की टक्कर से चाचा-भतीजे घायल हुए साइकिल सवार
Budaun, Budaun | Dec 16, 2025 बदायूं के थाना उझानी कस्बा उझानी के मौहल्ला गौतमपुरी के रहने वाले 18 वर्षीय विमल पुत्र प्रेमपाल व उसका भतीजा पंकज पुत्र महेन्द्रपाल मंडी समिति से साइकिल द्वारा अपने घर जा रहे थे। तभी अंबेडकर पार्क के पास अज्ञात बुलट सवार साइकिल सवारों को टक्कर मारकर फरार हो गया।मंगलवार को साढ़े 5 बजे के आसपास घायलों ने अज्ञात बुलट सवार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।