बदायूं: बदायूं के बरसुआ गांव में श्रीराम कथा के छठवें दिन श्रद्धालु हुए भाव विभोर
Budaun, Budaun | Dec 16, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के समीपवर्ती गांव बरसुआ में चल रही श्रीराम कथा के छठवें दिन मंगलवार को 4 बजे के आसपास भक्तिरस से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। कथा शिरोमणि श्री रवि महाराज ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण संबोधन में रामकथा के अनेक महत्वपूर्ण और मार्मिक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो उठे।