बदायूं: खंजन नगला गांव में मेढ़ के विवाद के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडा, सरिया और छुरी चली, पांच लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Dec 16, 2025 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के खंजर नगला गांव में मेढ़ को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दो पक्षों में झगड़ा हो गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडा, सरिया और छुरी चली। जिसमें एक पक्ष से भगवान सिंह पुत्र गुमानी, गुमानी पुत्र तोड़ी, गुड्डो पत्नी चंद्रपाल घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से मुनेंद्र पुत्र निर्वाहन और निर्वाहन पुत्र भोजराज घायल हो गए।