कानपुर: छत्रपति शाहू जी महाराज स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज में हुआ प्रकृति परीक्षण का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश का प्रकृति परीक्षण कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार 2 बजे से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस में प्रकृति परीक्षण का आयोजन किया गया। वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ वंदना पाठक ने बताया कि,प्रकृति परीक्षण से लोगों में होने वाली बीमारियों लगाम लगेगी।