कानपुर: सिख वेलफेयर सोसाइटी लकी ने मोतीझील चौराहे पर चार साहिबजादों के शहादत दिवस पर सेल्फी पॉइंट का किया आरंभ
मंगलवार 1:30 बजे सिख वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मोतीझील चौराहे पर चार साहिबजादो के शहादत दिवस पर सेल्फी प्वाइंट का आरंभ किया गया। सांसद रमेश अवस्थी ने वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों के साथ सेल्फी लेकर इसकी शुरुआत की। इस दौरान सिखों ने जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल का उदघोष किया।