मंगलवार दोपहर 12:30 बजे नगर निगम सदन की कार्रवाई शुरू होते ही हंगामा भी शुरू हो गया। सपा और भाजपा पार्षदों के बीच हाथापाई भी हुई। सपा पार्षद रजत वाजपेई और भाजपा पार्षद विकास जायसवाल की बहस के बाद विवाद बढ़ गया। महापौर ने स्थिति को देखते हुए सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी।