कानपुर: जूही थाने की पुलिस ने दो वर्ष से फरार 25,000 के इनामिया बदमाश को किया गिरफ्तार
जूही थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने टीम गठित करके 25 हजार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने मंगलवार 1.30 बजे बताया कि, राजकुमार नाम के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। 2 साल से अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। अभियुक्त को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।