विदिशा: विदिशा के बंटीनगर निवासी किसान की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने ग्राम रावण मे पटवारी 30000 की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा
गुरुवार शाम 6 बजे नटेरन तहसील के ग्राम रावण के हल्का पटवारी संदीप यादव को ग्रामीण युवकों के भेष में आए लोकायुक्त पुलिस ने 30000 रूपय की रिश्वत लेते हुए और रंगे हाथ पकड़ा। लोकायुक्त के अधिकारी ने बताया कि 6 जुलाई को विदिशा के बंटी नगर निवासी प्रमेन्द्र धाकड़ द्वारा लोकायुक्त भोपाल में ग्राम रावन स्थित भूमि के सीमांकन के एवज में पटवारी से मांगी थी रिश्वत।