कांके: रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जनगणना 2027 किट का वितरण किया
Kanke, Ranchi | May 14, 2026 रांची के उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को 3 बजे कार्यालय कक्ष में जनगणना 2027 की तैयारी के अंतर्गत प्रवेक्षकों और प्रगणकों को आधिकारिक किट का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनगणना प्रक्रिया को सुचारू, सटीक और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।