बिंदकी: टिकरा गांव में सेना के जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर शस्त्रों द्वारा दी गई सलामी, भारी भीड़ रही
फतेहपुर जनपद के बकेवर क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी श्याम यादव भारतीय सेना के जवान थे। बीमारी के चलते रविवार को उनका निधन हो गया था। सोमवार की शाम 5 बजे प्रयागराज से आए आर्मी के जवानों ने पार्थिव शरीर में पुष्प चक्र अर्पित कर शस्त्र उल्टा कर शोक सलामी दिया। बीजेपी विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा, सपा नेता राजेंदर वर्मा रहे।