शाहजहांपुर: फायरिंग और मारपीट के दो मामलों में वांछित आरोपी तमंचों समेत गिरफ्तार, दोनों को भेजा गया जेल
शाहजहाँपुर। मदनापुर पुलिस ने फायरिंग, मारपीट और जान से मारने की धमकी के दो अलग-अलग मामलों में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को अनुज कुमार सिंह और अमित सिंह उर्फ लालू को अलग-अलग स्थानों से दबोचकर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो अवैध 315 बोर तमंचे, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। दोनों मामलों में