गिर्वा: उदयपुर रेंज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का रिजर्व पुलिस लाइन में सम्मान किया गया
Girwa, Udaipur | Feb 25, 2025 महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, श्री राजेश मीणा ने 25 फरवरी 2025 को रिजर्व पुलिस लाइन,उदयपुर में उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए। 04 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और 15 को उत्कृष्ट सेवा पदक देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनंत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने सभी को सम्मानित किया