गिर्वा: कृषक कल्याण फीस के विरोध में बंद रही रेती स्टैंड स्थित कृषि मंडी, व्यापार संघ के अध्यक्ष ने दी जानकारी
Girwa, Udaipur | Feb 25, 2025 कृषक कल्याण फीस के विरोध में रेती स्टैंड स्थित कृषि मंडी मंडी रही बंद। उदयपुर किराणा व ड्राई फ़्रूट एसोसिएशन के. अध्यक्ष अनिल मेहता ने बताया कि कृषक कल्याण फीस को समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदेशभर में कृषि उपज मंडियां 23 से 26 फरवरी तक बंद रहेंगी। राजस्थान खाद्य पदार्थ संघ के निर्णय के अनुसार उदयपुर के रेती स्टैंड स्थित कृषि मंडी मंगलवार को भी बंद रही।