गिर्वा: जिला कलेक्टर नमित मेहता ने गोगुंदा क्षेत्र का दौरा किया, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Girwa, Udaipur | Feb 24, 2025 उदयपुर l जिला कलेक्टर नमित मेहता ने गोगुंदा क्षेत्र का दौरा कर सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए और तहसील कार्यालय में उपस्थिति पंजिका जांची। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आईएएस शुभम गुलाटी का मेवाड़ी पगड़ी व गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।