गिर्वा: सुखेर थाना पुलिस ने अवैध हुक्का बार पर की कार्रवाई, 94 हुक्के व 160 पैकेट तंबाकू फ्लेवर किया जब्त
Girwa, Udaipur | Feb 25, 2025 उदयपुर जिले में अवैध हुक्का बार संचालन की बढ़ती शिकायतों पर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर सुखेर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने सख्त कार्रवाई की। इस दौरान 94 हुक्के, 160 तंबाकू युक्त फ्लेवर पैकेट, हुक्का पाइप और अन्य सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध हुक्का बारों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों पर नज़र रहेगी