मुंगावली: मीरकाबाद केंद्र के अचलगढ़ में शनिवार को संपर्क अभियान के तहत लगाया जायेगा बिजली समाधान शिविर
मीरकाबाद केंद्र अंतर्गत ग्राम अचलगढ़ में शनिवार को संपर्क अभियान 2026 के तहत विद्युत समाधान शिविर आयोजित किया जायेगा । प्रशासन ने शुक्रवार को शाम सात बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि शिविर में बिजली संबंधी शिकायतों के निराकरण किया जायेगा । उपभोक्ताओं के नाम परिवर्तन, खराब मीटरों का प्रतिस्थापन तथा वोल्टेज संबंधी समस्याओं का भी मौके पर समाधान किया जायेगा।