हसनपुर: सैदनगली गांव चमर पतेई में बंदरों के झुंड ने युवक पर किया हमला, युवक की हालत गंभीर
सैद नंगली थाना क्षेत्र के गांव मे बंदरों के झुंड के हमले से एक युवक छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थाना क्षेत्र के गांव चमर पतेई निवासी गुड्डू पुत्र मन्नू गुरुवार की सुबह अपनी छत पर खड़ा था।