हसनपुर: हसनपुर तहसील पर भाकियू लोक शक्ति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा
ब्लॉक परिसर में स्थित एसडीएम कार्यालय पर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम विभा श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि समिति की ब्याज दरों को रोका जाए जो पहले 4% ब्याज जाता था अब सोसाइटी में उसे पर 7% ब्याज वसूला जा रहा है उसको तत्काल रोका जाए।